BLOCKCHAIN & CRYPTO

NFT क्या है इससे पैसा कैसे कमाएँ | Non Fungible Token in Hindi

[NFT] शायद आपको वो वक्त याद हो जब बहुत सारे लोगों को rare-antique चीजें इकट्ठा करने का शौक होता था। किसी को पुराने सिक्के, तो किसी को अपने favourite artist के albums कलेक्ट करने का जुनून रहता था…

आज NFT ने इस दम तोड़ते हुए ट्रेडिशन को एक बार फिर से Trend में ला खड़ा किया है। और आप इसके जरिए बड़ी मात्रा में कमाई भी कर सकते हैं..चलिए जानते हैं कैसे?

 

The Merge NFT ARTWORK
The Merge नाम की यह NFT आज तक की सबसे महंगी NFT है, जिसे 9 करोड़ डॉलर में बेचा गया.

 

1. एनएफटी क्या है? (What is NFT  Simple Meaning)

एनएफटी का पूरा नाम (full form) होता है- ‘‘ नॉन फन्जिबल टोकन” (Non-Fungible Token)

अब आप सोच रहे होंगे कि यह Non-Fungible क्या बला है?

आसान शब्दों में बोलें तो, Fungible वह चीज होती है जिसको हम उसके बराबर की ही किसी दूसरी चीज से replace या exchange कर सकते हैं।

 



जैसे कि 2,000 रुपए के नोट को ही ले लीजिए। इसको हम 500-500 के 4 नोटों से या फिर 100-100 के 20 नोटों से एक्सचेंज कर सकते हैं। यानि कोई आपको इतने पैसे देगा तो आप उसको अपना 2000 का नोट दे देंगे। यानि currency notes यूनीक नहीं होते हैं।

 

तो 2000 का नोट क्या हुआ? FUNGIBLE!

 

drawing of an ancient man holding sword in his hand

 

इसके विपरीत, अगर आपके घर में आपके दादाजी की पुरानी खानदानी तलवार है… और आपका एक दोस्त आपको आके बोलता है कि मैं तुम्हें एक नई तलवार दूंगा और उसके बदले तुम मुझे यह पुरानी तलवार देना, तो इस स्थिति में आप क्या करेंगे…

 

इस बात के काफी chances हैं कि आप उसे साफ मना कर दें.. क्योंकि वह तलवार अपने आप unique है और उसकी जगह कोई नहीं ले सकता।

 

तो इस तलवार को हम ”Non-Fungible’‘ बोल सकते हैं।

 

कुल-मिलाकर कहें, तो…

NFT यूनीक चीजों को एक टैग देने का सिस्टम है जिससे आप अपने unique items की ownership rights बेचकर पैसे कमा सकते हैं.

 

 

2. NFT का इतिहास (HISTORY OF NFT)

विकिपिडिया की मानें तो पहला NFT, जिसका नाम Quantam था, मई 2014 में Kevin McCoy और Anil Dash ने बनाया था।

ऑक्टोबर 2015 में Etheria नाम से पहला NFT Project officially launch हुआ। हालांकि 2017 में लॉन्च हुए ”CryptoPunks” से NFT की लोकप्रियता में खासी बढ़ोतरी हुई।

भारत में NFT चर्चा का विषय दिसंबर 2021 में बना, जब इसने गूगल में सर्च किये जाने के मामले में BITCOIN तक को पीछे छोड़ दिया।

 

3. NFT किन चीजों को बना सकते हैं? उदाहरण (NFT EXAMPLES)

एनएफटी आप Online चीजों का भी करवा सकते हैं और साथ ही साथ real assets का भी करवा सकते हैं। रियल ऐसेट्स यानि घर, जमीन, तस्वीर, और कोई भी अन्य लीगल फिज़िकल चीज। बस शर्त एक होती है कि वह चीज आपकी खुद की होनी चाहिए.. आप किसी अन्य व्यक्ति के द्वारा बनाए गए assets का NFT नहीं बना सकते हैं जब तक उसके सारे लीगल rights आपके पास ना हों।

 

a game avatar boy holding a bow with a row in his right hand
A Game Avatar

इसके अलावा आप चाहें तो in-game items जैसे- avatars, digital and non-digital collectibles, domain names, और event tickets जैसी चीजों का भी NFT बना सकते हैं।

इस तरह की creative assets को भी बनाया जा सकता है-

1. Digital art
2. Games
3. Music
4. Films



 

4. NFT कैसे काम करता है? (How to create an NFT in Hindi)

NFT ब्लॉकचेन टेक्नॉलजी पर काम करता है शायद आपको याद होगा यह वह तकनीक है जिस पर बिटकोइन और दूसरी CryptoCurrencies काम करती हैं।

NFT के काम करने का तरीका सिम्पल है… आप अपना Non Fungible item चुनते हैँ या तैयार करते हैं… ब्लॉकचेन का चुनाव करते हैं… डिजिटल वॉलेट चुनते हैं… फिर marketplace का चुनाव करते हैं और अंत में अपनी फ़ाइल upload करके sales process को शुरू करते हैं।

 

READ- जानिए ब्लॉकचेन तकनीक क्या है, आसान भाषा में

 

NFT WALLETS-

1. Metamask

2. Math Wallet

3. AlphaWallet

4. Trust Wallet

 

5. NFT बेचकर पैसे कैसे कमाएँ? (How to Earn by selling NFT in Hindi)

एक बार जब आप अपनी NFT बना लेते हैं तो आप उसे किसी भी समय sell करके पैसे कमा सकते हैं।

आप अपनी NFT को दो तरीके से सेल कर सकते हैं-

पहला, आप एक FIXED PRICE सेट कर सकते हैं और कह सकते हैं कि आप अपने asset को बस इसी प्राइस पर बेचेंगे।

दूसरा तरीका है- BIDDING.. इस तरीके में buyers बोली लगाते हैं और highest लगी बोली में आप अपना NFT बेच देते हैं।




6. NFT से पैसा कमाने वाले लोग (NFT SUCCESS STORIES)

आम आदमी से लेकर सेलिब्रिटी तक हर कोई NFT से कमाई कर रहा है। कुछ बड़े उदाहरण हैं-

1. जैक डॉरसी-

Jack dorsey first tweet nft
Jack Dorsey made NFT of his first-ever Tweet and sold it for 2.9 M USD.

ट्विटर के को-फाउन्डर और पूर्व CEO जैक ने अपने सबसे पहले ट्वीट “just setting up my twtr” के NFT को 2.9 million dollars में बेचा।

2. अमिताभ बच्चन-

अमिताभ ने 2021 में अपना पहला NFT कलेक्शन 7 करोड़ रुपए से अधिक में बेचा, जिसमें उनके पिता की लोकप्रिय कविता ”मधुशाला” और उनके कुछ पुराने autographed posters शामिल थे।

  • सनी लियोनी, रजनीकान्त और युवराज सिंह जैसे कई दिग्गज भी अपने NFTs लॉन्च कर चुके हैं।

ज्यादा जानकारी के लिए यह विडिओ देखें…

Navin Rangar

Sometimes I code; sometimes i write about it. Mail your concerns, suggestions at navin@sochokuchnaya.com.

2 thoughts on “NFT क्या है इससे पैसा कैसे कमाएँ | Non Fungible Token in Hindi

  • Sudhir Kumar

    मुझे आपका यह ब्लॉग बहुत अच्छा लगा है, क्योंकि इसने NFT के महत्वपूर्ण पहलुओं को गहराई से समझाया है। यह ब्लॉग पोस्ट न केवल इस नई डिजिटल प्रौद्योगिकी के बारे में संवेदनशीलता और ज्ञान बढ़ाता है। आपने NFT की महत्वपूर्णता को समझाने के लिए विशेष उदाहरणों का उपयोग किया है.

    Reply
    • धन्यवाद सुधीर जी। काफी खुशी हुई।

      Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.